फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परोपकार के महत्व पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
बेरुआरबारी क्षेत्र के करिहरा गांव में चल रहे रामकथा के दौरान प्रवचन करते राजन जी महाराज।संवाद
विज्ञापन
बेरूआरबारी। बाबा अमरनाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा का छठवां दिन भक्तिमय रहा। कथा मर्मज्ञ राजन जी महाराज ने परोपकार के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने श्रोताओं को स्वर्ग प्राप्ति के लिए परोपकार को अनिवार्य बताया।राजन जी महाराज ने कहा कि स्वर्ग में जाने के लिए मृत्यु के बाद भी परोपकार आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि परोपकार के माध्यम से ही परमात्मा की कृपा से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान उन्होंने सीता स्वयंवर के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने का वृत्तांत सुनाया। इसके बाद कैकेयी और दशरथ के बीच हुए मार्मिक संवाद का वर्णन किया। भगवान राम के वनवास की कथा सुनकर श्रोता करुणा के भाव से भाव विभोर हो गए। उन्होंने केवट और निषाद राज गुह की अटूट राम भक्ति का भी उल्लेख किया। इस भक्तिमय प्रसंग ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालु कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे थे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह,विश्राम सिंह, शांत स्वरुप सिंह, राकेश सिंह,मिथुन सिंह, अनिल सिंह और राजेश दुबे आदि शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह मुन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें