फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में किशोरी का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को बुलाने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस उतारने में जुटी

Wed, 26 Aug 2026 03:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस के समझाने पर भी नहीं उतरी। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ी किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में टावर पर चढ़कर अपनी बात मनवाने के मामले कम होने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार सुबह रेवती कस्बे में थाना के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर किशोरी चढ़ गई। जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को समझाकर नीचे उतरने के लिए मनाने लगे। किशोरी ने अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने के बाद ही टावर से नीचे उतरने की बात कही। इसके बाद पुलिस उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी का प्रेमी अपने ननिहाल गया हुआ है। पुलिस टीम उसके ननिहाल से उसे बुलाने का प्रयास कर रही है, ताकि किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। इस दौरान टावर के नीचे भारी भीड़ जमा रही। पुलिस लोगों को मौके से हटाने के साथ किशोरी को लगातार समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन


टावर पर किशोरी के चढ़ने से आसपास के लोगों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले में किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें