फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बलिया में भारी मात्रा में फिर मिली हेरोइन..., पुलिस ने 1.40 करोड़ का माल किया बरामद; दो तस्कर अरेस्ट

Wed, 22 Jan 2025 07:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

कड़ाई से पूछने पर दोनों तस्करों ने बताया कि हम लोग हेरोइन को शहर के एक व्यक्ति को पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने सभी को संबंधित धारा में चालान कर दिया। पुलिस इस मामले में पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
हेराइन तस्करों की जानकारी मीडिया को देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार तस्करी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.40 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद किया है।

विज्ञापन




पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पूर्व में हिरोइन संग पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम हिरोइन तस्करी के पुरे सिंडिकेट की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक कालीशंकर तिवारी हमराहियों संग वाहन चेकिंग के दौरान अनिल सिंह निवासी सोनबरसा व रिपुजंय तिवारी निवासी गोपालपुर (दुबे छपरा) को चकिया के बारी (जनाड़ी) बंधे पर स्थित हनुमान मंदिर के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया।

अभियुक्त अनिल सिंह के पास से 400 ग्राम हिरोइन व अभियुक्त रिपुजंय तिवारी के कब्जे से करीब 300 ग्राम हिरोइन कुल 700 ग्राम जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये की हिरोइन बरामद की गयी।

जिला बदर है तस्कर
एसपी ने बताया कि अभियुक्त अनिल सिंह शाहजहांपुर जेल में हत्या के मामले में वर्ष 2011 में निरूद्ध था, वहीं इसकी मुलाकात हेरोइन तस्करी में निरूद्ध एक अभियुक्त निवासी रांची झारखण्ड से हुई।

जेल से जमानत पर छूटने के बाद उसी के माध्यम से अनिल सिंह रांची झारखण्ड से हेरोइन तस्करी के अपराध में लिप्त हो गया, इसपर पूर्व में तीन मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त रिपुजंय तिवारी वर्ष 2007 में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास का दोषी है जो जमानत पर है। 

बताया कि अभी यह जिला बदर भी घोषित किया जा चुका है, जिसका समयावधि पूरी हो चुकी है, इसपर आठ मुकदमा दर्ज है। आपराधिक पृष्ठभूमि होने के कारण दोनों एक दूसरे के सहयोगी है। ओमवीर सिंह ने बताया की तस्करी के सिंडिकेट में शामिल झारखण्ड के साथियों से भी पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल रईश अहमद, दिनेश विश्वकर्मा, पंकज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

छह दिन पूर्व हेरोइन संग पांच अभियुक्तों को किया था गिरफ्तार
जनेश्वर मिश्र सेतु पर कोतवाली पुलिस टीम ने छह दिन पूर्व वाहन चेकिंग के दौरान स्काॅर्पियो से बिहार से हेरोइन लेकर आ रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें पिंटू कुमार निवासी बिहियां वार्ड नं0 14, अरविंद कुमार निवासी टिपुरा वार्ड नं0 12, लवकुश तिवारी निवासी विशनपुरा वार्ड नं0 12, मुन्ना कुमार निवासी चन्दवा वार्ड नं0 14, विकास तिवारी निवासी धराहरा बिहियां वार्ड नं0 8 को 200 ग्राम हिरोइन संग गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें