राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज बस्तौरा के कक्षा-छह से लेकर इंटर तकी के छात्रों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा, वे नाराज होकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका आरोप है कि यहां न तो शिक्षक हैं और न ही कोई और व्यवस्था है। समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा के आश्वासन पर हड़ताल वापस ले लिया।
छात्रों ने कहा कि यहां पर मीनू के अनुसार कभी भोजन नहीं मिलता है। बल्कि भोजन में चावल के साथ मटर की दाल परोसी जाती है। जबकि सब्जी में आलू को उबालकर उसमें नमक डालकर दिया जाता है। कहा कि 17 शिक्षकों के स्थान पर मात्र सात शिक्षकों से विद्यालय का पठन-पाठन चल रहा है। वहीं दांत साफ करने के लिए साल में एक बार ब्रश दिया जाता है। यहां पर बीमार पड़ने पर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। कहा कि आरो मशीन तीन साल से खराब है।इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी को 2012 का एक्सापायरी लाइफ ब्वाय साबुन देखने को मिला। जिसे देख वे भड़क गए और भोजन सप्लाई करने वाले संस्था विजय श्री इंटर प्राइजेज लखनऊ तथा सामान सप्लाई करने वाले संस्था श्रीनाथ इंटर प्राइजेज नगपुरा के संचालक को फटकार लगाते हुए भविष्य में गलती न करने की चेतावनी दी।