भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को डीएम को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में ओलावृष्टि से नुकसान का मुआवजा, सागरपाली-इंदरपुर के जर्जर मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही रतसर में पानी टंकी के निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के फेफना विधानसभा के किसानों को ओलावृष्टि और बारिश से रबी फसल की हुई बर्बादी के भरपाई के लिए अपदा राहत कोष से मिलने वाला धन अब तक नहीं मिला। जिसे तत्काल किसानों को उपलब्ध कराया जाए, एनएच-31 स्थित सागरपाली से बैरिया तक जाने वाले जर्जर बंधा मार्ग को दुरुस्त कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में डॉ. विजयानंद पांडेय, सागर सिंह राहुल, हरीश कुमार, अनुज अग्रहरि, दिवाकर शाह, सुजीत पाठक, रविशंकर तिवारी आदि शामिल रहे।