फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी साथी लोगों की करें मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला चिकित्सालय की ओपीडी सेवा बंद है जिले में सरकारी या गैर सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है। लोग परेशान हैं। वहीं सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उक्त बातें सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने रविवार को जारी बयान के माध्यम से कहा कि बलिया में दो हजार लोगों की कोरोना जांच में लगभग चार सौ लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। देश के बाकी हिस्सों की तरह यहां भी घर-घर मरीज मिल रहे हैं। हालात ये हैं कि लोग गंभीर स्थिति में अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। प्राइवेट अस्पताल हाथ खड़े कर दे रहे हैं। कोरोना मरीजों को जिला अस्पताल में भी निराशा हाथ लग रही है। जिला अस्पताल में कई दिन ऑक्सीजन खत्म होने की नौबत आई। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त होने से लोग परेशान हो रहे हैं। स्थिति बेहद चिंताजनक है। समाजवादी साथी अपने को बचाते हुए जितना हो सके मदद कर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें