फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो दिन में तेज बारिश की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछले चार दिनों से कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर जारी है। मानसूनी बारिश को देखकर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मंगलवार को आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। बीच-बीच में काली घटा घेरने से ऐसा वातावरण बना जा रहा था कि जमकर बारिश होगी लेकिन हवा के रुख बदल जाने से बारिश नहीं हुई। इस तरह का दौर सुबह से शाम तक चलता रहा। इसी बीच कभी-कभी धूप भी हो जा रही थी। दो दिन के अंदर तेज बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुरेश सिंह ने बताया कि आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। दो दिनों के अंदर तेज बारिश होने की उम्मीद है। वातावरण में वाष्प बहुत है। इसी के चलते सुबह हल्का धुंध भी बना रहा। इधर किसान धान की रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें