ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की मांग कर रहे अनशनकारी आजाद भोला पांडेय के तबीयत बिगड़ने के
- फोटो : 1
दुबहर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर कछुआ खास गांव के पास अंडरपास बनाने के लिए चले रहे प्रदर्शन में अनशनकारी की तबीयत बिगड़ गई। प्रदर्शन करने वालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
एनएच-31 से कछुआ खास गांव होते हुए संपर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए में चल रहे क्रमिक अनशन के पांचवें दिन शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर बैठे अनशनकारी आजाद भोला पांडे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर ले जाया गया, जहां स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। चिकित्सीय टीम की देखरेख में इलाज चल रहा है।क्षेत्रवासियों संग 8 जून से क्रमिक अनशन पर बैठे अनशनकारी आजाद भोला पांडे का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया।
ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कारण गांव का संपर्क टूट जाएगा।
पीडब्ल्यूडी की इस रोड पर अंडरपास न होने से ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी होगी।
साथी अनशनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 5 दिन से क्रमिक अनशन चल रहा है, फिर भी मौके पर संबंधित विभाग से कोई पूछताछ करने तक नहीं आया है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अनशनकारी अंडरपास की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।