लखनापार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी और महिला प्रसव केंद्र नवानगर के प्रांगण में जर्जर हालत में करीब तीन एंबुलेंस उपेक्षा की शिकार होकर जर्जर हो गई है। कभी घायल और बीमार लोगों की जीवन बचाने के लिए अस्पताल पहुंचाने वाली तीन एंबुलेंस आज अपने ही इलाज की आस लगाए इंतजार में सालों से अस्पताल परिसर में खड़ी खड़ी सड़ रही है।
विज्ञापन
लेकिन इन एंबुलेंसों का कोई खोज खबर लेने वाला नही है। जबकि आए दिन एंबुलेंस के अभाव में लोग घटना स्थल पर ही दम तोड़ दे रहे है। इस बाबत प्रभारी सीएमओ डॉक्टर विजय यादव ने कहा कि उक्त सभी गाडियां पूरा चलने के कारण कंडम घोषित है, उनकी नीलामी के लिए शासन को सूची भेजी गई है। जल्द सभी को नीलाम किया जाएगा।