फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फेसबुक पर किशोरी से दोस्ती की, झांसा दे किया याैन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेसबुक से दोस्ती कर किशोरी को प्यार में फंसा 490 किमी दूर सीतापुर से दुबहड़ थाना के एक गांव में पहुंच स्कूल के लिए घर से निकली किशाेरी को शादी का झांसा देकर याैन शोषण किया। देर शाम तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन ने गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने 10 दिन पूर्व अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई। थाना अजय पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि नाबालिग बेटी स्कूल के लिए घर से निकली थी, वह वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

एक लड़का उससे फोन पर अक्सर बातचीत करता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई। उपनिरीक्षक संजय यादव पुलिस टीम के साथ वांछित की गिरफ्तारी में लगे थे। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त रंजीत पाल निवासी सरवां थाना सिधौली सीतापुर को दुबहड़ चट्टी के पास से गिरफ्तार किया।
किशोरी पूर्व में किसी तरफ भाग कर घर पहुंची थी, पुलिस ने मेडिकल व बयान के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसओ ने बताया कि युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को सीतापुर ले जाकर एक कमरे में रखा था, वहां शादी का झांसा देकर कई दिनों तक याैन शोषण करता रहा। इसी बीच किशोरी किसी तरह भागकर घर आ गई। अभियुक्त किशोरी से मिलने के लिए आया था, उसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें