रसड़ा। बलिया-ल्रनऊ राजधानी मार्ग स्थित रेखहां माधोपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात बोलेरो की बाइक की टक्कर से बाइक सवार विपिन सिंह की मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी और पुत्री घायल हो गई। इलाज के लिए सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने पत्नी और पुत्री की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के मटिंही गांव निवासी विपिन सिंह (30) , उनकी पत्नी संगीता सिंह और पांच वर्षीय पुत्री शिवांशी को बाइक से लेकर रसड़ा से घर जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने विपिन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
पत्नी संगीता सिंह व शिवांशी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।