फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी रिया के हत्यारे पुलिस पकड़ से दूर

Wed, 15 Feb 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में 14 नवंबर को हुई रिया हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस दो माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।  मालूम हो कि थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी रिया सिंह 14 नवंबर की शाम अपने घर से शौच के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन



लेकिन देररात तक घर नहीं लौटी। बल्कि उसका शव कुरेजी गांव के कंवरखा ताल के किनारे पुवाल व मिट्टी से ढका अगले दिन मिला था। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने का दावा किया था। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।


उस वक्त पुलिस ने सर्विलांस के जरिए एक युवक को उठाकर करीब 10 दिनों तक पूछताछ भी की। इसके अलावा युवक के घर वालों से भी पूछताछ की गई थी। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस बाबत सीओ सिटी कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है। चुनाव बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें