बलिया में छात्र नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को निरंकुश और तानाशाह बताया। प्रदेश की जनता इस सरकार की नीति से आजिज आ चुकी है। कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से छात्र नेताओं के आंदोलन को प्रदेश की जुल्मी सरकार कुचलने का प्रयास कर रही है।
इससे जनता डरने वाली नहीं है और यह आंदोलन आने वाले दिनों में बड़ा परिवर्तन लाएगी। प्रदेश की सरकार को बदलने का काम करेगी।
इस अवसर पर छात्र नेता उपेंद्र सिंह, संटू सिंह, धनंजय पांडेय, रामेश्वर तिवारी, छोटू सिंह, कल्लू राम, राजेश ठाकुर, पंकज पांडेय, विकास गुप्त, रोहित पांडेय, शंभू सिंह, रफी, मुन्ना, अनिल दूबे, विपुल, आजाद, हरिओम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।