नरही। जय बाबू राय बाबा फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नरही खेल मैदान पर खेला गया। इसमें हरपुर बिहार ने पखनपुरा गाजीपुर को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
दो जनवरी से खेली जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। प्रतियोगिता के विशिष्ठ अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। फाइनल मैच हरपुर बिहार व पखनपुरा गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें हरपुर बिहार की टीम ने 3-2 से रोमांचक मैच में हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र तिवारी ने कहा कि अगले साल नरही खेल मैदान पर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नरही खेल मैदान को स्टेडियम बनाया जाएगा। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार हरपुर के आदिल को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अनुज कुमार को दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि बबन राय ने किया। संचालन मिथिलेश राय ने किया। निर्णायक की भूमिका में अमल कुमार, अजीत कुमार सिंह, चंद्रकांत राय रहे। इस मौके पर डॉ. अखिलेश राय, मनोज राय, पमपम, अनूप राय, अमर देव राय, सुशील राय, अवध बिहारी सिंह, राजेश सिंह, अनूप राय, कमलेश राय, संजीव कुमार राय, मार्कंडेय राय, जवाहर राय, रमेश राय, राके श कुमार तिवारी, शशि कमल राय, सुरेंद्र नाथ राय, प्रवीण कुमार राय, अवनीश, दीपू, कमल राय आदि उपस्थित रहे।