फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज आज, निर्जला व्रत रहेंगी महिलाएं

विज्ञापन
हरितालीका तीज पर मेंहदी लगवाती महिलाएं - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं द्वारा किया जाने वाला सबसे कठिन व्रत हरितालिका तीज जिले में सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस दौरान महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ा, फल, आभूषण की खरीदारी की। मेंहदी लगाने के लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होड़ मची रही।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन महिलाएं 24 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं। व्रती महिलाएं शाम को स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण कर केले के पत्ते का मंडप बनाकर भगवान शिव व पार्वती की पूजन अर्चन करती हैं। तत्पश्चात कथा का श्रवण कर सास, ससुर, जेठानी व अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। अगले दिन पारण कर व्रत तोड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें