फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजयानमान हुआ भृगुनगरी

विज्ञापन
बौबा बालेश्वर नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करती महिलाए। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जिले के विभिन्न शिवालयों में भांग, धतूरा, विल्पपत्र के साथ देवाधिदेव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। बहुत से लोगों ने रुद्राभिषेक किया। भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का दौर पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान हर-हर महादेव, बोल बम का जयकारा गूंजता रहा।
विज्ञापन

नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर व भृगु मंदिर पर चार बजे भोर से ही बाबा के भक्तों का तांता लगा रहा। नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मिड्ढा के बाजार व गोरथाना के पोखरा स्थित शिव मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ व लखनेश्वर डीह, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया।
बाबा बालेश्वर नाथ सहित जनपद के प्रमुख मंदिरों में महिला पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा सीसी कैमरा से निगरानी की गई। श्रद्धालुओं ने शिवरामपुर व कीनाराम घाट, पचरूखिया, मझौवा, भरौली गंगा में डुबकी लर्गाई। तत्पश्चात कलश व अन्य पात्र में गंगाजल भरकर बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन की परिवार के मंगलमय की कामना किया।
विज्ञापन

नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, गोला रोड स्थित कैलास धाम मंदिर व भृगु मंदिर को प्राकृतिक व अप्राकृतिक फूल-मालाओं से सजाया गया था। इसके अलावा विद्युत झालर आदि भी लगाए गए थे। वहीं भक्तों को कोई परेशानी न हो। उसके लिए अलग-अलग महिला व पुरुष प्रवेश व निकास द्वारा बनाए गए थे। बाबा बालेश्वर मंदिर पर जाने के लिए बाबा के भक्तों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए मंदिर व उसके आसपास बैरियर लगाए गए थे और बली गाड़े गए थे।
पंच मंदिर में सावन भर होता है श्रीरामचरित मानस पाठ : दुबहर। क्षेत्र के शिवपुर दियर नईबस्ती स्थित बाबा हरिहरनाथ का पंचमंदिर सावन भर श्रीरामचरित मानस का पाठ होता है। गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और युवाओं की टोली क्रमश: पाठ करती है। जनपद में केवल यही शिव मंदिर वैष्णव शिव मंदिर है, जहां हरि और हर के भक्त बाबा के शिव लिंग में आधे में भगवान विष्णु और आधे में देवों के देव महादेव का दर्शन करते हैं। पंच मंदिर में शिवलिंग के अलावा मां दुर्गा, राधे कृष्ण, रामलक्ष्मण सीता और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है। सोमवार के दिन मंदिर परिसर में जहां भक्तों का हुजुम इकट्ठा रहा, वहीं मंदिर कमेटी के लोगों की सुविधाओं के लिए कार्यकर्ताओं की तैनाती कर रखी थी। सोमवार के दिन सभी भक्तजनों के मंदिर कमेटी के विद्या सागर दूबे, कौशल सिंह, राजू मिश्र, सुरेश यादव, पृथ्वी नाथ पाठक आदि लोग देरशाम तक मौजूद रहे और सभी भक्तों को जलाभिषेक कराने तथा प्रसाद वितरण में काफी मदद की।
द्वाबा के देवघर नरहरि मठ पर गूंजा हर-हर, बम-बम : जयप्रकाशनगर। सावन के प्रथम सोमवार को द्वाबा क्षेत्र का देवघर (बाबा धाम ) कहे जाने वाले नरहरि धाम स्थित नरहरि मठ सहित टोला डोमन राय के, कर्ण छपरा, टोला फकरु राय, लक्ष्मण छपरा, शोभा छपरा, सुकरौली, धतुरी टोला, सेवक टोला, प्रीतम छपरा, मठ योगेंद्र गिरि आदि शिव मंदिरों पर भोर से ही श्रद्धालु भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया। इसके अलावा प्रत्येक गांवों के शिवालयों पर भक्तों द्वारा हर हर महादेव के घोष किये जाते रहे जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा और शाम तक चलता रहा। पहली सोमवारी पर हजारों श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें