फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हापा स्पेशल ट्रेन 10 घंटे देर से आई

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में गलन भरी ठंड के बीच बच्चों के साथ ट्रेनों का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बलिया। कोहरे के कारण एक सप्ताह से देर से चल रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शनिवार की सुबह 10.45 बजे की जगह 10 घंटे देर से रविवार की सुबह 8.16 बजे पहुंची। ट्रेन से करीब 43 लोग उतरे। उसमें अधिकर लोग वाराणसी व प्रयागराज से सवार हुए थे। ट्रेन के लेट होने पर कई यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी।
विज्ञापन

वहीं, नाहरलागुन से चलकर हापा जाने वाली साप्ताहिक हापा स्पेशल निर्धारित समय 10.35 बजे की जगह दस घंटे लेट करीब शाम 8.40 बजे पहुंची। ट्रेन के इंतजार में प्लेटफाॅर्म पर करीब 82 से अधिक यात्री थे। सबसे ज्यादा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के रहे। सहतवार के चांदरपुर गांव निवासी मनोज कुमार परिवार के साथ ट्रेन का इंतजार पांच घंटे से कर रहे थे। बच्चे परेशान हो गए थे। बताया कि दूसरी ट्रेन में टिकट ही नहीं मिला। वाहन के कारण समय पर स्टेशन पहुंच गए। मनियर निवासी अवेधश सिंह पत्नी व मां के साथ विश्रामालय कक्ष में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उनके साथ आठ नौ यात्री और बैठे थे। कहा कि मोबाइल पर ट्रेन लेट होने का मेसेज भी नहीं पहुंचा। प्लेटफाॅर्म पर सर्द पछुआ हवा में बैठे हैं। मां के पैर में दर्द हो रहा है। बाहर जन औषधि केंद्र से दवा लेकर दिया है। बलिया स्टेशन से गुजरने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा नौ घंटे लेट पहुंची। 55132 प्रयागराज-बलिया पैसेंजर 4.35 घंटे लेट दो बजे स्टेशन पर पहुंची। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। सेनानी सहित कई ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी।
पाटलिपुत्र एक्सप्रेस भी 12 घंटे विलंब से पहुंची
बैरिया। सुरेमनपुर स्टेशन पर आनंद विहार से चलकर पटना जाने वाली डाउन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस भी 12 घंटे विलंब से पहुंची। डाउन साबरमती एक्सप्रेस एक घंटे लेट, सरयू यमुना डाउन एक घंटे विलंब, डाउन पवन एक्सप्रेस एक घंटे विलंब, माघ मेला स्पेशल ट्रेन एक घंटे विलंब से पहुंची। छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस एक घंटे देर से छपरा से खुली। स्टेशन अधीक्षक पीआर पटेल ने बताया कि कोहरे व कड़ाके की ठंड के कारण ट्रेनें विलंब से चल रही है। जैसे ही मौसम सामान्य होगा सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें