नगर के टीडी कालेज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से दान पात्र चोरी होने के बाद रखा गया दूसरा दान पा
बलिया। शहर के व्यस्त टीडी कॉलेज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर का दान पात्र सोमवार की रात चोरी कर लिया गया। उसमें कई माह के दान के रुपये थे। सुबह मंदिर के पुजारी विजय मिश्र पूजा करने पहुंचे तो दान पत्र गायब मिला। उन्होंने इसकी सूचना 100 मीटर दूर सिविल लाइन पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी ने आसपास के भवनों में लगे सीसी कैमरे खंगाले।
लोगों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। एक भक्त ने लोहे का दान पत्र दिया जिसको मंदिर परिसर में रखा गया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि टीडी कॉलेज चौराहा स्थित मंदिर परिसर में रखा दान पत्र चोरी होने की सूचना मिली है जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।