फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरु की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर स्थित जंगली काली माई स्थान पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटकता देखकर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोतवाली व दुबहर थाना क्षेत्र की सीमा पर श्रीरामपुर घाट पर स्थित जंगली काली माई के स्थान के पास एक पेड़ पर एक युवक का शव लटकता देखकर लोगों ने इसकी सूचना दुबहर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी। आसपास के लोगों ने बताया कि जो युवक पेड़ से लटक रहा था उसका पैर जमीन को छू रहा था जिससे शंका हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें