फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह नवंबर से स्कूलों में होगी छमाही परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा छह से 10 नवंबर के मध्य कराने की तैयारी तेज हो गई है। इसमें जिले के 2249 परिषदीय स्कूलों में 3.10 लाख से अधिक बच्चे शामिल होंगे। इतने कम समय में परीक्षा करा पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। बेसिक शिक्षा परिषद ने एक से आठ तक की कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों की छमाही परीक्षा चार से 10 नवंबर तक व उसके बाद मूल्यांकन कराने की रुपरेखा तैयार की है। परीक्षाएं प्रधानाध्यापक की देखरेख में होंगी।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम भी जारी
परिषद के सचिव ने छमाही के साथ वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वार्षिक परीक्षा की तैयारी 26 फरवरी से स्कूलों में शुरू हो जाएगी। वार्षिक परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होंगी। प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा करवाने, मूल्यांकन करने और परीक्षाफल घोषित करने का काम 26 मार्च तक पूरा किया जाएगा।
छह नवंबर से होगी परीक्षा
जिला समन्वयक प्रशिक्षण ओपी सिंह ने बताया कि छह से 10 नवंबर के मध्य छमाही परीक्षा की तारीख निर्धारित की गई है। शीघ्र ही प्रश्नपत्रों का प्रकाशन कराते हुए स्कूलों तक भेजा जाएगा। इसके बाद सचिव के निर्देशानुसार पंजीकृत बच्चों की परीक्षा संपन्न कराते हुए परीक्षाफल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में छमाही परीक्षा का कार्यक्रम मिल चुका है, तैयारियां शुरू हो गई हैं। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग की ओर से जारी आदेश से अवगत कराते हुए पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

-मनीष सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें