बेल्थरारोड। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र बलिया की ओर श्री लालमणि ऋषि इंटर कालेज हल्दीरामपुर के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार की शाम समापन हुआ।
प्रतियोगिता के फुटबाल में हल्दीरामपुर ने बहुताचक उपाध्याय को 2-0 से पराजित कर दिया। वहीं, विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में जिला फुटबाल संघ के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 11 और 12 जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामवृक्ष सिंह यादव, जीतेंद्र प्रताप सिंह विसेन, शैलेश, धनंजय, जनार्दन, राजीव नयन, गयाशंकर प्रेमी, डा. खालिद आदि मौजूद रहे।