गड़वार। आदर्श बालिका इंटर कालेज बिसुकिया के प्रांगण में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि बलिया से बहुत जल्द शताब्दी और दुरंतो जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी।
उन्होंने उपस्थित जनता-जनार्दन से न केवल अपने महकमे बल्कि शिक्षा, विश्वविद्यालय आदि पर भी वादे किए।
उन्होंने कहा कि बलिया से इलाहाबाद तक रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण और दोहरीकरण भी कराया जाएगा। कई स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने के बाद ही 27 मई को उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए काले धन के मामले में एसआईटी का गठन किया। कहा कि काले धन को लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 2017 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। विधायक उपेंद्र तिवारी ने उमरपुर दियारे के मामले को मंत्री के सामने रखा। इस मामले में उन्होंने केंद्र सरकार से हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया। सांसद भरत सिंह ने भी रेलवे में सुधार और स्टेशनों से संबंधित प्रस्ताव रखा।