फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हल्दी बनेगी नगर पंचायत, शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर बलिया-बैरिया मुख्य मार्ग पर स्थित हल्दी गांव को नगर पंचायत का दर्जा जल्द ही मिल जाएगा। परिवहन मंत्री की पहल पर प्रशासन ने नगर पंचायत के सभी मानक को पूरा करते हुए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। अब बस शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। नगर पंचायत बनाने के लिए 9 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। नगर पंचायत बनने के बाद हल्दी नगर पंचायत का विकास तेजी से होगा। हल्दी गांव अपने-आप में ऐतिहासिक गांव है। इसे देखते हुए परिवहन मंत्री ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। मानकों के पूरा होने के बाद सोमवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने प्रस्ताव नगर विकास विभाग, लखनऊ को प्रेषित किया है।
विज्ञापन




ये 9 राजस्व गांव किए गए शामिल

नवसृजित नगर पंचायत हल्दी में राजस्व ग्राम हल्दी, चौबेबेल गंगबरार, चौबेबेल, भरसौता, बन्धुचक, सुल्तानपुर, नंदपुर, परसिया, कपूरपाह गांव शामिल होंगे। जिसमें 5 ग्रामसभा हल्दी, भरसौता, सुल्तानपुर, नन्दपुर, परसिया सम्मिलित हैं।



-

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर हल्दी नगर पंचायत बनाने के लिए जरूरी मानकों को पूरा किया गया है। डीएम के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से निर्देश आने पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - त्रिभुवन, सीआरओ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें