फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह, पति से विवाद के बाद की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। हुड़हरा गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गाजियापुर ग्रामसभा के मौजा हुड़हरा निवासी चंद्रमा प्रसाद के पुत्र राजकुमार ने मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रजडीहा जगदीशपुर निवासी राजू प्रसाद की पुत्री सोनम से जून 2020 में प्रेम विवाह किया था। दोनों से दो पुत्र हैं। सोमवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इसकी सूचना सोनम ने पिता और भाई को दी थी। रात की वजह से वे लोग नहीं पहुंच सके। मंगलवार की सुबह सोनम के नौ माह के पुत्र का बधाई गीत गाने के लिए पवहरिया दरवाजे पर पहुंच गए। सोनम और परिवार के लोगों ने हंसी खुशी पवहरियों की विदाई की। उसके बाद सभी लोग खेतों में धान की कटाई के लिए चले गए। इस बीच सोनम ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बगल की एक लड़की ने देखा तो चिल्लाने लगी। सूचना पाकर मायका वाले भी पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। सोनम का दो वर्ष का शिवम व नौ माह का पुत्र शिवा है। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ रसड़ा व फोरेंसिक टीम ने जांच की। सीओ फहीम कुरैशी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जाएगा, अभी मायका वालों की तरफ से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें