फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हर स्वाद और बजट के हिसाब से पिस्ता, केसर और मेवे की गुझिया

विज्ञापन
नगर के सिनेमा रोड ​स्थित दुकान पर होली पर्व के लिए गुझिया की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
बलिया। हर स्वाद की गुझिया से होली का बाजार सज गया है। होली के रंग चढ़ने से पहले ही शहर के बाजार गुझिया की खुशबू से महक उठे हैं। इस बार पारंपरिक मावा गुझिया के साथ देशी घी, पिस्ता, केसर और मेवा से भरपूर प्रीमियम वैरायटी ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। हर स्वाद और बजट के हिसाब से विकल्प उपलब्ध होने से ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग गुझिया घर के अंदर बनवाने के बजाय बाजार से खरीदारी करना बेहतर समझ रहे हैं। कारण कि घर के अंदर बनाने पर समय के साथ ही उसमें लगने वाले सामानों की गारंटी नहीं होती है। ऐसे में शहर के अंदर कई दुकानों पर सामने तैयार कर बेचा जा रहा है। ऐेसे में लोगों की संतुष्टि भी मिल रही है। शहर के विजय सिनेमा रोड, हनुमानगढ़ी मार्ग, कासिम बाजार आदि स्थलों पर लोग की भीड़ देखी गई। लोग अपने सामने भी बनवाकर ले रहे हैं। इन स्थलों पर साधारण गुझिया 300-500 रुपये किलो का मिल जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि ग्राहक सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि शुद्धता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं। देशी घी, शुगर फ्री, ड्राई फूड, काजू चासनी की तैयार गुझिया की अच्छी डिमांड है। इनकी बिक्री भी तेजी से हो रही हैं। इसमें तैयार करने के लिए कारगीर लगभग 15 दिनों से काम कर रहे हैं। इस बार बाजार काफी अच्छा रहा है। बताया कि त्योहार पर रिश्तेदारों और परिचितों को उपहार देने के लिए आकर्षक गिफ्ट पैक भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। आधा किलो और एक किलो के पैकिंग हैम्पर खास डिजाइन बॉक्स में तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

गुझिया की कीमत (प्रति किलो)
साधारण/मावा गुझिया 300 से 500 रुपये
सुखा गुझिया-700 रुपये
चासनी गुझिया-700 रुपये
शुगर फ्री गुझिया-700 रुपये
ड्राई फ्रूट गुझिया-800 रुपये
काजू-बदाम गुझिया-1200 रुपये
गिफ्ट पैक-1000-2000 रुपये (आधा/एक किलो पैकिंग)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें