गुजरात में मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल और उनके व्यापारिक सहयोगियों को कंपनी वाइल्ड वुड रिसार्ट्स एंड रियालिटी प्राइवेट लिमिटेड को 2010-11 में मात्र 15 रुपये प्रति मीटर की दर से 250 एकड़ भूमि दे दिया गया।
यह बातें बुधवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जिस समय यह भूमि कंपनी को दी गई, उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे। संबंधित भूमि को आनन-फानन में व्यावसायिक भूमि घोषित कर दिया गया।