केंद्र सरकार अगर जीएसटी सिंगल प्वाइंट लागू नहीं करती है तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इसके विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। जैसा वैट के लिए व्यापारियों ने किया था। केंद्र व राज्य सरकार अलग-अलग जीएसटी लागू करके व्यापारियों का शोषण एवं उत्पीड़न करना चाहती है।
यह बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने जिला एवं नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार के किसी काला कानून को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। एफडीआई का रिटेल क्षेत्र में लागू किया जाना हमारे लिए बहुत शर्मनाक है। इन काले कानूनों के खिलाफ व्यापारियों को एकजुट रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मऊ से उमाशंकर ओझा, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, दवासंघ के राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह, बैजनाथ साहू, गणेश शंकर गुप्त, नगर अध्यक्ष गिरीजेश गुप्त, विजय रौनियार गुल्लर, तेजू साह, रामइकबाल तुरहा, रामेश्वर वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया।
जिला युवाध्यक्ष संजीव वर्मा, कमलेश वर्मा, बद्री यादव, सुनील वर्मा, रहमत अली, जयशंकर प्रसाद आदि ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तथा संचालन महामंत्री संजीव कुमार डंपू ने किया।