फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की मौत से पसरा मातम: पल भर में चीख-पुकार में बदल गईं दो परिवारों की खुशियां, चार दिन बाद होनी थी शादी

Fri, 01 May 2026 08:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में दूल्हे की मौत से दो परिवारों की खुशियां मातम में पसर गईं। 29 अप्रैल को ही संपन्न तिलक समारोह हुआ था और पांच मई को बरात जानी थी, लेकिन करंट की चपेट में आने से दूल्हे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया (बाल पर) गांव में घर में शादी की खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गईं। टेबल पंखा की चपेट में आने से रवि पासवान (26) की मौत हो गई। रवि पांच मई को दूल्हा बनने वाला था, 29 अप्रैल को उसका तिलक समारोह संपन्न हुआ था। घटना ने दोनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
रवि पासवान (26) बृहस्पतिवार की शाम घर के कमरे में टेबल फैन लगा रहा था। इसी दौरान अचानक पंखे में करंट उतर आया। रवि इसकी चपेट में आकर वहीं गिर पड़ा। घर के एक बच्चे ने जब उसे बेसुध पड़ा देखा तो शोर मचाया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि पासवान की मौत से दो परिवारों और पूरे गांव में शोक की लहर है।

तिलक अभी 29 अप्रैल को ही संपन्न हुआ था। उसकी बरात पांच मई को बांसडीह थाना क्षेत्र के केवरा गांव में लल्लू पासवान के घर जाने वाली थी। तीन भाइयों में सबसे बड़े रवि ने चार महीने पहले ही अपनी मेहनत से नया घर बनवाया था। वह गुड़गांव की निजी कंपनी में कार्यरत था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: पांच साल की छात्रा को चॉकलेट का लालच देकर बुलाया, की गंदी हरकत; आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
विज्ञापन


पूर्व प्रधान अरुण सिंह ने बताया कि घर पर शादी की वजह से सभी रिश्तेदार जुटे हुए थे। पल भर में हंसी-खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही वधू पक्ष के घर भी मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का हर शख्स इस अनहोनी से स्तब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें