फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरौली में फोर लेन के किनारे बनेगा ग्रीन पार्क, बन रहा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिहार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बन रहे फोरलेन मार्ग के चलते भरौली पुल चौराहे पर स्थित स्वामी सहजानंद पार्क को हटा दिया जाएगा। लोहे का गेट भी टूट जाएगा। इसकी भरपाई करने के लिए भरौली में फोरलेन के दोनों तरफ पार्क बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

भरौली और बक्सर के बीच गंगा पर नया सेतु बनाया जा रहा है। पुल के दिसंबर महीने में चालू की उम्मीद है। पुल के एप्रोच का कार्य भी तेजी से चल रहा है। भरौली-बक्सर के बीच के पुराने पुल के जर्जर होने के कारण भारी वाहनों पर प्रतिबंध है। नया पुल चालू होने के बाद उसकी मरम्मत कराई जाएगी। दोनों पुल पर दो लेन का यातायात होगा। इन पुलों की मदद से बक्सर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से हैदरिया के पास जोड़ा जाएगा। इसके लिए फोरलेन लिंक रोड बनना है। एनएचएआई भरौली चौराहा पर बने लोहे के गेट और स्वामी सहजानंद पार्क को लिंक रोड में शामिल किया है। फोरलेन लिंक रोड कोटवां नारायणपुर, सलारपुर होते हुए हैदरिया तक बनाया जाएगा। पहले से यूपी के भरौली व बिहार के बक्सर में पुल के दोनों तरफ का पार्क ध्वस्त होगा। उसकी भरपाई के लिए फोरलेन के किनारे ग्रीन पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। बक्सर के एनएचएआई के इंजीनियर आरके तिवारी ने बताया कि चौराहे पर फोरलेन बनने के बाद ग्रीन पार्क बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें