फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कबड्डी में ग्रीन और खो-खो में रेड हाउस विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। स्थानीय कस्बा स्थित आरके पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं साइंस एक्जीविशन का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इसमें बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस तो खो-खो प्रतियोगिता में रेड हाउस ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि टेनिस बाल के जिला सचिव असलम वारसी ने प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को कप व मेडल से सम्मानित किया। इससे पहले कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ग्रीन हाउस की टीम ने ब्लू हाउस की टीम को सात पॉइंट्स से मात देकर ट्राफी अपने नाम कर ली। खो-खो प्रतियोगिता में रेड हाउस की टीम ने ग्रीन हाउस को एक मिनट पहले हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नर्सरी क्लास में अर्नव सिंह प्रथम, यूकेजी शुभम राजभर प्रथम, द्वितीय अमन चौहान, एक व दो में हर्ष यादव प्रथम, द्वितीय अनमोल सिंह, तीन व 4 में आकाश यादव प्रथम व नवनीत राजभर द्वितीय, पांच में सुजीत प्रजापति प्रथम, पवन चौहान द्वितीय, छह, सात और आठ में अजय खरवार प्रथम और राहुल खरवार द्वितीय।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में यूकेजी में अक्षिता चौहान प्रथम व करिश्मा खरवार द्वितीय, एक व दो में अनामिका राजभर प्रथम व ज्योति कुमारी द्वितीय, तीन व चार में गरिमा सिंह प्रथम व अनन्या शेखर द्वितीय, पांच में राखी राजभर प्रथम व सलोनी यादव द्वितीय रहीं। कार्यक्रम में दीपक मैच रेफरी तो अजित ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। सिर्फ पढ़ाई से ही नहीं खेल से भी करियर बनाया जा सकता है। बशीर अहमद, संतोष गुप्ता, विश्वनाथ पांडेय, राजू वर्मा, पिंटू गुप्ता आदि अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें