श्री कोदई ब्रह्मबाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को दादा के छपरा और बुल्लापुर के बीच खेला गया। इसमें दादा के छपरा की टीम 11 रनों से विजयी रही और शील्ड पर कब्जा जमाया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दादा के छपरा की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 94 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी बुल्लापुर की टीम 83 रन ही बना सकी।
इस प्रकार दादा के छपरा की टीम 11 रनों से विजयी रही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि अखार के प्रधान सुनील सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
अंत में विजेता और उप विजेता टीमों को शील्ड, कप और मेडल देकर सम्मानित किया। मैन आफ द सीरीज चमकी सिंह और मैन आफ द मैच मैडू सिंह बने। इस मौके पर चंदन राय, घनश्याम यादव, बब्लू वर्मा, जितेंद्र चौबे, भरत यादव, भोला, अजीत राय, सुमेर आदि लोग उपस्थित रहे।