फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में नहीं सुधरी कैश की समस्या

Fri, 06 Jan 2017 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर नगरीय इलाकों में तो काफी हद तक लोगों को राहत मिली है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी कैश की समस्या बनी हुई है। कैश के लिए अभी भी लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। बैंक मैनेजरों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से अभी भी जनपद में कैश नहीं पहुंच रहा है, जिस कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में ग्राहकों को पैसे के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसा ही मामला नगर से सटे मिड्ढा गांव स्थित पूर्वांचल बैंक तथा सुखपुरा स्टेट बैंक में देखने को मिल रहा है। ऐसा ही हाल ग्रामीण क्षेत्र के अनेकों बैंकों का है,जहां ग्राहकों को सुबह से भूखे-प्यासे कतार में लगना पड़ रहा है। बावजूद ग्राहकों को पैसा नसीब नहीं है।

नोटबंदी की मार झेल रहे स्टेट बैंक एवं पूर्वांचल बैंक के ग्राहक अब भी राहत महसूस नहीं कर रहे है। आलम यह है कि गुरुवार को दिनभर लोग पैसे के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन एक फूटी कौड़ी नसीब नहीं हुई। यही हाल शुक्रवार को भी रहा। स्टेट बैंक के कर्मचारी बैंक का ताला बंदकर अंदर ही बैठे नजर आए।
विज्ञापन



इससे नाराज होकर आक्रोशित ग्राहकों ने बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सुखपुरा पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। शाखा प्रबंधक सुनिल उपाध्याय ने बताया कि पैसा खत्म होने की सूचना ऊपर के अधिकारियों को दी जा चुकी है। पैसा उपलब्ध होते ही पैसा वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें