फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब दिसंबर तक करा सकेंगे आधार सीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। अगर अब तक राशन कार्ड आधार कार्ड की सीडिंग (केवाईसी) नहीं करवाई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिसंबर तक आधार सीडिंग करा सकेंगे। अगर इसके बाद चूके तो राशन कार्ड से बाहर हो सकते हैं। राशन कार्ड में होने वाली गड़बड़ी और अपात्रों को सूची से बाहर करने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण में होने वाली गड़बड़ी और अपात्र और मृतकों के नाम से अनाज उठान करके राशन की चोरी को रोकने के लिए सरकार कई उपाय कर रही है। ताकि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए सरकार ने वितरण प्रणाली में बदलाव किया है। इसमें पहले ई-पास मशीन से वितरण करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद अब आधुनिक इलेक्ट्राॅनिक मशीन की शुरुआत की है, इस पर अनाज के साथ ही अंगूठा लगता है। तभी कोटेदार राशन दे सकता है। इसके साथ ही राशन कार्ड से आधार सीडिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसमें राशन कार्ड में परिवार के जितने लोगों का नाम है, उन सभी का आधार सीडिंग होना अनिवार्य कर दिया है। आधार सीडिंग की प्रक्रिया चल रही थी। 30 सितंबर तक आधार सीडिंग की तिथि थी, जिसे बढ़ाकर दिसंबर तक कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्र ने बताया कि आधार सीडिंग की तिथि बढ़ी है। जिन उपभोक्ताओं का नहीं हुआ है, वे जल्द करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें