फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ऑन रहेगा जीपीएस लोकेशन, डॉक्टरों को पोस्ट करनी होगी सेल्फी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आरोग्य मेले में डॉक्टरों के न आने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को सुबह अस्पताल पहुंचते ही जीपीएस लोकेशन के साथ सेल्फी ग्रुप में अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

आरोग्य मेलों में मरीजों के इलाज में मनमानी गलत आंकड़ेबाजी की निगरानी की जा रही है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों के पहचान पत्र लेकर रिकॉर्ड रखा जाएगा। जनपद में 81 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन होता है।
इसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को उनके नजदीक बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन मेले में निर्धारित समय पर चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचते हैं। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

कम मरीज आने पर भी आंकड़े में हजारों मरीज दिखाए जाते थे। शासन ने अब आरोग्य मेला में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र जमा या लिखना अनिवार्य कर दिया है।
स्वास्थ्य मेले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए सीएमओ की ओर से चिकित्सकों को अब जीपीएस आधारित सेल्फी ग्रुप में भेजने व मरीजों का पहचान पत्र जमा करने का निर्देश दिया था। सीएमओ के इस कदम से स्वास्थ्य मेले में लापरवाही करने वाले चिकित्सकों पर लगाम लगेगी और इलाज कराने आ रहे मरीजों को कम समय में बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें