फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएफ घोटाले की जिम्मेदारी ले सरकार: रवि

विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली विभाग का धरना। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले गुरुवार को जूनियर इंजीनियरों ने जीपीएफ घोटाले को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर गुरुवार को धरना जारी रखा। इ
विज्ञापन

स दौरान उत्तर प्रदेश निगमों के कर्मियों के भविष्य निधि के साथ महा घोटाले को लेकर जनपद के सभी अवर अभियंता तथा प्रोन्नत सहायक अभियंता अपने न्याय सीट मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कहा कि घोटाले में लिप्त दोषी अफसरों और डीएचएफएल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों के जीपीएफ का पैसा अति शीघ्र भुगतान कराए जाय। सचिव रवि प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश निगम के कार्यरत कार्मिकों के जीपीएफ इंटरेस्ट में धंधा की कटौती की गई जो नियम विरुद्ध तरीके से एक कंपनी को देकर लूटने का काम सरकार ने किया है । उन्होंने देश की सुरक्षा गारंटी प्रदान किए जाने के लिए शासन स्तर से शासनादेश जारी करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर मनोज कुमार ने कहा कि इस महा घोटाले के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय। इस मौके पर इंजीनियर बीबी राजकुमार, रतन लाल यादव, आनंद विंग, चंदन कुमार ,मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें