फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चकाचक होंगे सरकारी स्कूल, 7 करोड़ से मरम्मत, स्मार्ट क्लास बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। जिले के 2222 परिषदीय विद्यालयों को चालू शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कंपोजिट स्कूल ग्रांट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

कुल 7.28 करोड़ रुपये की स्वीकृत कुल धनराशि के सापेक्ष 50 प्रतिशत यानी 3.64 करोड़ रुपये जल्द ही विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में भेज दिए जाएंगे। विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट को चार श्रेणियों में बांटकर उपलब्ध कराया गया है।
राज्य परियोजना निदेशक मोनिका ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि जारी ग्रांट का उपयोग विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओं, स्वच्छता, छोटे-मोटे मरम्मत कार्य, शिक्षण सामग्री, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास सुरक्षा, इंटरनेट सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर ही किया जाए। धनराशि का उपयोग निर्धारित मदों में करना अनिवार्य होगा और प्रत्येक खर्च का फोटो एवं विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

जिले में 1 से 30 छात्र नामांकन वाले 192 विद्यालयों को प्रति विद्यालय 10 हजार रुपये की दर से कुल 19.20 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से पहली किस्त के रूप में 9.60 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसी तरह 31 से 100 छात्र संख्या वाले 1339 विद्यालयों को 25 हजार रुपये प्रति विद्यालय की दर से 334.75 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिनके सापेक्ष 167.375 लाख रुपये की पहली किस्त उपलब्ध कराई गई है।
101 से 250 छात्र संख्या वाले 576 विद्यालयों को 50 हजार रुपये प्रति विद्यालय की दर से 288 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 144 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वहीं 251 से 1000 छात्र संख्या वाले 114 विद्यालयों को 75 हजार रुपये प्रति विद्यालय की दर से 85.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं और पहली किस्त के रूप में 42.75 लाख रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 1000 से अधिक छात्र संख्या वाले एकमात्र विद्यालय को एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसके सापेक्ष 50 हजार रुपये की पहली किस्त जारी हुई है।
समग्र शिक्षा की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि अनुदान का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा स्वच्छता और साफ-सफाई संबंधी कार्यों पर खर्च किया जाए। विद्यालयों में शौचालयों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, प्राथमिक उपचार सामग्री, अग्निशमन यंत्रों की देखरेख, कक्षा-कक्षों की आवश्यक मरम्मत, रजिस्टर एवं स्टेशनरी खरीद, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की सुरक्षा संबंधी कार्य भी इसी मद से कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें