फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग नियुक्ति को सरकार दें रही बढ़ावा : लाल बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने अनुदानित विद्यालयों का अनुदान समाप्त करने के लिए आउटसोर्सिंग पर नियुक्ति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कहा कि यह सरकार आम लोगों विशेष कर के गरीबों, बेरोजगारों, युवाओं व महिलाओं के खिलाफ है। वे शनिवार को जवाहर टोला (जमालपुर) में पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश्वर यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि देश में बीएड, सीटेट और टेट पास युवाओं की संख्या लाखों में है, किंतु सरकार अनुदानित विद्यालयों में वैकेंसी निकाल कर नियुक्ति नहीं कर रही है।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग से नियुक्ति की योजना बना रही है। उदाहरण देते हुए कहा कि इंटरमीडिएट कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लगभग सभी पद आउटसोर्सिंग से भर दिए गए हैं। बताया कि इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बाबूराम यादव, पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश्वर यादव, प्रदीप यादव, अंजनी यादव, मैनेजर यादव, अविनाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें