फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान भटकाने के लिए जातीय जनगणना करा रही सरकार : संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ने जाति जनगणना की घोषण की है। बिहार चुनाव के बाद भाजपा सरकार इस मुद्दे को फिर भूल जाएगी।
विज्ञापन

संजय सिंह बुधवार की रात राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश मिश्र के आवास पंडितपुरा में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जाति आधारित जनगणना पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा देश इंतजार कर रहा था कि पीओके को वापस लेने के लिए हमला कैसे किया जाएगा? आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए क्या होगा। 27 पर्यटक मारे गए।
हमारी धरती पर आकर आतंकवादियों ने हमें चुनौती दी है। ऐसे समय में सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए आप जाति जनगणना का विषय ले आए।
उन्होंने कहा कि हम इस जनगणना के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन जाति जनगणना के लिए बजट आवंटन नहीं किया है। न ही यह बता रहे हैं कि कितने समय में जनगणना पूरी करेंगे।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि यह खुफिया तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों की विफलता है। सबसे पहले यह मोदी सरकार की विफलता है। सर्वदलीय बैठक छोड़कर मोदी बिहार का चुनाव प्रचार कर रहे थे। लड़ना चाहिए था पाकिस्तान से। लड़ रहे हैं यू ट्यूब चैनल चलाने वालों से, पत्रकारों से।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें