फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की लंबी उम्र के लिए जीभ में चुभाए कांटे

Fri, 13 Nov 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के बाद गुरुवार और शुक्रवार को नगर सहित ग्रामीणांचलों में गोर्वधन पूजा तथा भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर तथा गांव में महिलाओं ने भाई के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


 इस मौके पर रेंगनी के कांटों को बहनों ने जीभ पर चुभाया। द्वाबा में परंपरागत ढंग से यदुवंशियों ने गोवर्धन पूजा उत्सव का आयोजन किया।

 भैया दूज के मौके पर शहर और गांव में सुबह से महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा अर्चन किया। इस दौरान पारंपरिक गीतों के साथ कथा भी कही गई।

 कथा श्रवण के उपरांत महिलाओं ने गोबर से बनाए गए गोवर्धन को कू टा। बैरिया संवाददाता के अनुसार: द्वाबा में गुरुवार और शुक्रवार को महिलाओं ने गोवर्धन पूजा के लिए गोबर की आकृ ति बनाकर पूजन-अर्र्चन की। क्षेत्र में यदुवंशियों ने पारंपरागत तरीके से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें