फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोवर्धन पहाड़ मंदिर में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा

विज्ञापन
जयप्रकाशनगर क्षेत्र के संसार टोला गांव में आयोजित गोवर्धन पूजा के दौरान मुख्य अति​थि एमएलसी रवि
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। संसार टोला स्थित ऐतिहासिक गोवर्धन पहाड़ मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गीतों की धूम रही। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। आयोजक भाजपा नेता सूर्यभान सिंह और समाजसेवी रामबाबू यादव ने विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में स्थापित बांके बिहारी जी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू भैया ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजकों की ओर से ग्राम प्रधानों, वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रविशंकर सिंह ने सूर्यभान सिंह की जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक सनी पांडेय ने ''सब जिला खाली जिला ह, ई जिला बागी बलिया ह'' गीत सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। अमित पांडेय, धीरेंद्र धांसू उर्फ खेसारी-2, बलराम बली, रविराज दीपू और गोलू दबंग ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश यादव ने की, जबकि संचालन हरि कंचन सिंह ने किया। इस मौके पर तेजा सिंह, पप्पू राय, ओपी लाल श्रीवास्तव, डब्लू सिंह, अरुण सिंह, रामबली यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें