फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिला दलितों की सेवा का मौका : घूरा

Thu, 19 Feb 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कलेक्ट्रेट स्थित डा. भीम राव अंबेडकर संस्थान पहुंचकर पार्टी में शामिल होने के बाद गुरुवार को पूर्व मंत्री घूरा राम ने अंबेडकर प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाया। इस दौरान कहा कि फिर से दलितों की सेवा का मौका मिला है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल, तासा, बाजा बजाकर फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए घूरा राम ने कहा कि कभी बसपा से दूर नहीं गया, कुछ परिस्थितियों वश बसपा से दूर था लेकिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग और पार्टी अध्यक्ष मायावती के आशीर्वाद से एक बार फिर दलितों सहित अन्य गरीब मजलूमों के सेवा का मौका मिला है।

कहा कि हम कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटकर मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है, ताकि सपा सरकार में बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार को समूल नष्ट किया जा सके।  इस मौके पर पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, सुरेंद्र निषाद, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, अनिल राय, जिलाध्यक्ष संतोष राम, बडे लाल मौर्य, चंद्रभूषण राजभर, इंदल राम, सुभाष    राम, रवींद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें