फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग में तीन परिवारों का लाखों का सामान राख, दो लगे बुझाने में

विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरा के पूरवा गायघाट में लगी आग के बाद जले पड़े सामानों को देख
विज्ञापन
मनियर । क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरा गायघाट गांव में शुक्रवार कि दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों के मकान जल गए। ग्रामीणों के करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रामाशंकर पासवान के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसी बृजकिशोर पासवान व राजकुमार पासवान के मकान तक आग फैल गई।
परिवार के सदस्य किसी तरह से बाहर भागे। ग्रामीणों के करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित राजकुमार पासवान की पत्नी शैल देवी ने बताया कि उनके सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपये नकदी जल गई। इसके अलावा कपड़े, चौकी व अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गए। इसी तरह, सोनी देवी पत्नी बृजकिशोर पासवान के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये जल गए। उनके घर में रखे कपड़े, साइकिल, अनाज, चावल, गेहूं सहित अन्य जरूरी सामान भी जल गए। रामाशंकर पासवान के परिवार ने भी भारी क्षति की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें