फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेमनपुर में शुरु हुआ गोंदिया एक्स. का ठहराव, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यकर्म में उपस्थित लोगों को संबोधित करते सांसद वीरेंद्र सि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर गोंदिया एक्सप्रेस (बरौनी-गोंदिया) ट्रेन का ठहराव मंगलवार से शुरू हो गया। सुरेमनपुर में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त्र औ विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने आज हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

मंगलवार को निर्धारित समय से 1 घंटा 2 मिनट विलंब से सुरेमनपुर पहुंची गोंदिया एक्सप्रेस के ड्राइवर व गार्ड का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग एडीआरएम से की गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि गोंदिया एक्सप्रेस ही नहीं बल्कि अन्य जिस ट्रेन की जरूरत होगी वह सुरेमनपुर में रुकेगी। इस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। स्टेशन को साफ सुथरा रखने में लोगों का सहयोग जरूरी है। सांसद ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर खपड़िया बाबा, महाराज बाबा, नरहरि बाबा, सुदिष्ट बाबा आदि संतों का चित्र लगवाने का आग्रह रेल प्रशासन से किया। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर का सहयोग लेकर रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद यादव व रेलमंत्री पीयूष गोयल से अन्य ट्रेनों का ठहराव कराने का आग्रह किया जाएगा। विधायक ने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के उपलब्धियों का बखान किया। सीएए व एनआरसी के नाम पर लोगों को भड़काने का आरोप कांग्रेस के नेताओं पर लगाया। विधायक ने कहा कि विदेश में प्रताड़ित हिंदुओं को केवल हिंदुस्तान में ही शरण मिल सकती है अन्यथा हिंद महासागर मे डूबकर मरना पडे़गा। जबकि मुसलमानों व इसाइयों के लिए ऐसा कुछ नहीं है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजयबहादुर सिंह, मूटन राय, अरविंद सिंह सेंगर, प्रभात सिंह, रत्नेश सिंह, मंटू बिन्द, नन्दजी सिंह, रौशन गुप्ता, निर्भय सिंह गहलौत आदि रहे। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एसपीएस यादव, अपर वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन, जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार व सहायक मण्डल अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें