टाउन हाल बापू भवन में अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गोंड-खरवार सामाज के जिला पंचायत सदस्य,
क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने जनप्रतिनिधियों माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पासवान ने कहा कि गोंड एवं खरवार समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। महारानी दुर्गावती के कार्यकाल की चर्चा की। आयोजक डा. गुनराज, मुंशी प्रसाद गोंड, रामविलास आर्य ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि
संघर्षो का परिणाम है कि पंचायत चुनाव में आरक्षण का लाभ मिला। मऊ जिलाध्यक्ष रमाकांत एवं डा. शिवमुनी ने संघर्ष को आगे बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर मुन्ना खरवार, नागेंद्र खरवार, मनोज शाह, सुरेश शाह, अशोक गोंड, हीरा देवी, सत्येंद्र, अनिल खरवार, लालता प्रसाद, रविशंकर रहे।