फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Sun, 10 Jan 2016 10:07 PM IST
Get the disabled schemes
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जापलिनगंज स्थित साहू भवन में रविवार को ब्रेल लिपि के जन्मदाता राबर्ट लुई ब्रेल की जयंती मनाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ के बालाजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने ब्रेल लिपि की खोज पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के तत्वावधान में आयोजित राबर्ट लुई ब्रेल की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ के बालाजी ने कहा कि नि:शक्तजनों को समाज में हर जगह संघर्ष करना पड़ता है।

 इस संघर्ष के युग में भी बहुत से लोग अपने को अगली श्रेणी में रखने की सफलता पा लेते है। वह वाकई अपनी कर्मठता की मिसाल समाज में पेश करते है।

 जिला विकलांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने भी नि:शक्तजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार से जो भी योजनाएं आएंगी उन्हें इसका लाभ जरूर मिलेगा।

जनपद में जगह-जगह शिविर लगाकर नि:शक्तजनों को चिह्नित कर उन्हें उपकरण आदि भी दिलाए जाएंगे। सीडीओ के बालाजी एवं जिला विकलांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त राजकुमार गुप्ता, ओमकार तिवारी, रामजी वर्मा को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने भी नि:शक्तजनों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में दयाशंकर गुप्त, अनिल कुमार, देवकुमार, डॉ. जगजीवन और राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे। अध्यक्षता दयाशंकर गुप्ता एवं संचालन आदेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें