फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोंड समुदाय का धरना जारी, 21 को जेल भरो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के तत्वावधान में सदर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ गोंड नेता गुलाब गोंड ने कहा कि 21 अप्रैल को जिले के गोंड समुदाय के लोगों की ओर से जेल भरो आंदोलन के तहत हजारों की संख्या में सामूहिक गिरफ्तारी दी जाएगी।
विज्ञापन

आंदोलन को समर्थन करते हुए टीडी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि अभी मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर उप चुनाव हो रहा है, जो अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चार गोंड समुदाय के लोगों ने पर्चा भरा है और सभी पर्चा को प्रशासन ने वैध मानते हुए स्वीकृत भी कर लिया है। एक तरफ जनजाति गोंड समुदाय को नगर पंचायत, ग्राम पंचायत चुनाव में सरकार आरक्षण तो दे रही है। लेकिन जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। धरना सभा में लल्लन गोंड, गुलाब गोंड, गुलाब गोंड, मनोज शाह, सुरेश शाह, संजय गोंड, विक्रम गोंड, दीपू गोंड, शिवजी गोंड, अशोक गोंड, सुदेश शाह, आदित्य गोंड, हीरा गोंड, बबलू कुमार, शिव शंकर गोंड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें