फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: धनतेरस पर चमकेगा सोना-चांदी का बाजार, गहनों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू

विज्ञापन
नगर के स्टेशन रोड ​स्थित एक आभूषण की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बलिया। करवाचौथ व धनतेरस के त्योहारों को देखते हुए सराफा कारोबारियों में काफी उत्साह है। इसको लेकर व्यापारी अपनी तैयारी भी करने लगे है। सराफा बाजार इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहा है, इसके चलते व्यापारियों ने आकर्षक और नए डिजाइनों के गहने तैयार व मंगाने शुरू कर दिए हैं। इधर, सोने व चांदी के दामों में लगातार गिरने के कारण लोगों का रुझान बढ़ा जा रहा है। कारोबारियों की माने तो दामों में कमी आने से आम जनता को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में कारोबार भी बढ़ेगा। सोने-चांदी में कई तरह की आफर भी दिए जा रहे हैं। वर्तमान में बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड अंगूठियों की देखी जा रही है और ग्राहकों की ओर से इसके एडवांस ऑर्डर मिल रहे हैं। लोग चांदी की रेडीमेड अंगूठियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि वे हल्की, आकर्षक और बजट के अनुकूल होती हैं। वहीं, सोने के आभूषण ऑर्डर पर तैयार कराए जा रहे हैं। एक सप्ताह में चांदी 20-30 हजार रुपये कम हुई है। वहीं, एक ग्राम पर 10 हजार तक गिरा है। ऐेसे में ग्राहक भी दुकानों तक पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

इस बार इस बार बाजार में काफी सकारात्मक माहौल है। खरीदारी के साथ ही लोग एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। शादी-विवाह के जेवर के आर्डर भी अब आने लगे है। दाम गिरने से लोगों को काफी राहत भी मिली है। चांदी की अंगूठी व पुरुष हाथ का कड़ा ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ग्राहक दुकान तक आने लगे हैं।-प्रेम वर्मा, सर्राफा कारोबारी।
हमें उम्मीद है कि करवाचौथ व धनतेरस में कारोबार काफी अच्छा होगा। इन दिनों उभरी हुई और नग वाली अंगूठियों की खास डिमांड चल रही है। ग्राहक ट्रेंडी डिजाइन कर रहे पसंद कर रहे है। इस बार सोना व चांदी के आभूषणों की अच्छी बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है। -राहुल सर्राफ, कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें