फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पंडालों में भक्ति गीतों से किया मां भवानी का गुणगान

विज्ञापन
सोनवानी में दुर्गा पंडाल से जुलूस निकालकर भ्रमण करते पूजा समिति के लोग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्र में सप्तमी के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मातारानी के पट खुलने के बाद रविवार की शाम को मां शेरवाली के दर्शन करने को पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समितियों ने रात को पूजा पाठ के बाद पंडालों को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया है।
विज्ञापन

शाम को पंडालों में मां आदि शक्ति के स्वरूप को देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। शाम होते ही पंडाल रंग-विरंग लाइटों से आकर्षक दिखने लगा। पंडालों में जहां शक्ति के मंत्र और जयकारे गूंजते रहे। वहीं भक्ति गीतों से भक्तों ने मां दुर्गा का गुणगान किया।
शहर के गांधीनगर, चित्तू पांडेय चौराहा, जापलिनगंज, लोहापट्टी, आर्य समाज रोड, कासिम बाजार, ओक्डेनगंज व गोठहुली आदि स्थालों पर बने पंडाल आकर्षक का केंद्र बने रहे। इन पूजा स्थलों पर मेला सा दृश्य है।
विज्ञापन

बेल्थरारोड। शारदीय नवरात्र की सप्तमी के दिन पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का पट खुलने के बाद दर्शन और पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हो गया। मां दुर्गा के सात रूपों में सजी युवतियां मानस मंदिर सहित अन्य पूजा पंडालों में पहुंची और माता रानी के दर्शन किए।
नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के बीच युवतियों का यह रूप धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष आकर्षण बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ से पंडालों में चहल-पहल बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मझौवां सप्तमी से ही मां दुर्गा की भक्ति की गूंज गांव-गली से लेकर घाट-तट तक सुनाई दे रही है। बहादूर बाबा दुर्गा पूजा समिति, मां दुर्गा पूजा समिति, बाबा भीमेश्वर नाथ दुर्गा पूजा समिति रामगढ़ व पूर्वांचल नवयुवक मंगल दल मझौवां और नवयुवक बाल संघ गंगा तट मझौवां जैसे प्रमुख पूजा स्थलों पर वर्षों पुरानी परंपरा को नए जोश और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
रतसर में पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंचायत भवन पर लगाये गये मेले में झूले, चरखी, खिलौने सजावटी सामान सौंदर्य के सामान और खाने पीने की दुकानों पर बड़ी भीड़ रही।
विधायक रिजवी ने दिया कौमी एकता का संदेश : सिकंदरपुर में शनिवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा के पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के गोलाबाजार, हॉस्पिटल तिराहा, स्टेशन रोड, जलालीपुर, बस स्टेशन चौराहा और दुर्गा मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर मेले का शुभारंभ हुआ। चरवां बरवा गांव में सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया।
ग्रामीणों ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक कहा कि त्योहार हमारी साझा संस्कृति, गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं।

Next
AU ऐप में पढ़ें