बलिया/बेल्थरारोड। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर-मऊ रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के चल रहे पुनर्विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने स्टेशन परिसर, टिकट काउंटर, पार्किंग व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। फुटओवर ब्रिज को तय समय के अंदर गुणवक्ता पूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने बेल्थरा रोड स्टेशन यार्ड में पॉइंट्स का सेफ्टी निरीक्षण किया। इस दौरान कहा कि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
इस दौरान अधिवक्ता देवेंद्र गुप्ता ने स्टेशन के समग्र विकास को लेकर जीएम को 15 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा।
इसमें प्लेटफॉर्म ऊंचा करने, प्रस्तावित माल गोदाम के कार्य में तेजी, पार्किंग विस्तार, स्वच्छ पेयजल, बेहतर सूचना प्रणाली, दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था और ट्रेनों के ठहराव जैसी मांगें शामिल रहीं।