फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडों प्रशिक्षुओं को ब्लैक बेल्ट व प्रमाण पत्र सौंपा

विज्ञापन
नगर के आर्यसमाज रोड स्थित दयानंद विद्यालय में आयोजित ताइक्वांडों समर कैंप में प्रशिक्षुओं को प् - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रशिक्षुओं को दिया प्रमाणपत्र
बलिया। नगर के आर्यसमाज रोड स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर परिसर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में चल रहे ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट समर कैंप का समापन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में गर्मी की छुट्टी में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र एवं ब्लैक बेल्ट देकर मुख्य अतिथि हर्ष श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं संघ के संरक्षक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि ताइक्वांडो आत्म सुरक्षा के साथ बहुत उपयोगी प्रशिक्षण है। खासतौर पर बालिकाओं एवं छात्राओं को वर्तमान परिवेश में लाभ मिल सकता है। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक बेल्ट की प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वालों में गुलशन कुमार, अन्यर्थ सत्यम, हिमांशु, आदित्य सिंह, शौर्य मिश्रा, ज्योति, प्रगति गुप्ता, गीता देवी, आंशि पांडेय, वर्षा शर्मा, नीतू दूबे आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडों संघ के उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, राष्ट्रीय रेफरी अक्षय कुमार, मनोहर यादव आदि की भूमिका सराहनीय रही। मुख्य प्रशिक्षक मुन्ना यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें